संभल, जनवरी 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी महिला ने बीमा के नाम पर धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता फूलवती ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक उसके पति मोहर सिंह की बीमारी के चलते वर्ष 2021 में मौत हो गई थी। इसके बाद जान-पहचान के चार लोग उसके घर आने लगे और पति का दो लाख रुपये का बीमा होने का झांसा देकर कागजात पर अंगूठा लगवा लिया। आरोप है कि इन लोगों ने बैंक कर्मचारियों से साठगांठ कर उसकी जानकारी के बिना यूनो बैंक में खाता खुलवा दिया। इसी खाते में बीमा की धनराशि के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के तहत बच्चों की पढ़ाई और ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि भी मंगवा ली। जब पीड़िता भारतीय स्टेट बैंक बहजोई पहुंचकर अपने खाते में बच्चों की रकम न आने की जानकारी लेने गई, तब फर्जी खाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.