गौरीगंज, फरवरी 16 -- शुकुल बाजार। बीमा की राशि दिलाने के नाम पर जालसाजों ने क्षेत्र के एक व्यक्ति को झांसा देकर करीब 42 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ब्योरेमऊ निवासी राममिलन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2013-14 में उन्होंने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बीमा कराया था। एजेंट की मृत्यु के बाद संपर्क नहीं हो पाया। वर्ष 2021 में राहुल जैन उर्फ सिद्धार्थ नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि उनकी बीमा राशि करीब 25 लाख रुपये हो गई है। रकम प्राप्त करने के लिए कर जमा करने की बात कही गई। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने खुद को आयकर विभाग से जुड़ा बताते हुए विभिन्न पत्र लिखवाए और संदेश के माध्यम से भेजने को कहा। इसके बाद जीएसटी, ऑनलाइन शुल्क और अन्य कर के नाम पर बार-बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.