महाराजगंज, दिसम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इस बार के रबी सीजन में ऋणी, गैर ऋणी के साथ बटाईदार किसान भी 31 दिसम्बर तक अपनी फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा करा सकते हैं। बटाईदार किसानों को अनुबंध पत्र देना होगा। जिले भर में छोटे-बड़े किसानों की संख्या 5 लाख सात हजार है। पर फसल बीमा में ऋणी व गैर ऋणी किसानों की संख्या 20 हजार से उपर पहुंच नहीं पा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में समय-समय पर कई बदलाव किए गए हैं। पर अभी भी किसान फसल बीमा योजना को अपने लिए ठीक नहीं मान रहे हैं। रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं, मंसूर, सरसों की बुआई चालू है। कृषि विभाग के निर्देश के अनुसार केसीसी वाले किसानों को अपने बैंक में पहुंच कर फसल बीमा कराना होगा। वहीं गैर ऋणी और बटाईदार किसानों को सीएसपी पर पहुंच कर प्रीमियम जमा करने की व्यवस्था की गई है। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.