पिथौरागढ़, जनवरी 29 -- थल। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) में मृतक के परिजनों को दो लाख का चेक दिया गया। गुरुवार को ब्रांच मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि क्वीटी निवासी खाताधारक गोमती देवी ने पीएमजेजेबीवाई के तहत अपना बीमा कराया था। 25 मई 2025 को उनका निधन हो गया,योजना के तहत उनके भतीजे मनोहर सिंह को दो लाख रुपये का चेक दिया। ब्रांच मैनेजर विजय ने पीएमजेजेबीवाई को जनहित की योजना बताते हुए क्षेत्र के सभी लोगों से बैंक की सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील की। इस दौरान अंकित ओली, नवीन सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...