कोडरमा, नवम्बर 26 -- झुमरी तिलैया। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जीवन बीमा निगम झुमरी तिलैया शाखा कार्यालय में बुधवार को भारत सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं को लागू करने के विरोध में द्वार प्रदर्शन किया गया। संघ ने कहा कि वे पुनः भारत सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इन श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए और पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए। मौके पर अध्यक्ष महावीर यादव, संयुक्त सचिव कृष्ण कमार, सहायक सचिव पंकज कुमार, राम कुमार लाल दास, सुधीर कुमार, रमण कुमार दास, आदित्य, ललन कुमार, बीरेंद्र यादव बच्ची देवी बीरेंद्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...