बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर, संवाददाता एक सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी एक घंटे तक हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने गेट मीटिंग की और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह चुप नहीं रहेंगेञ बीमा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी गुरुवार को साढ़े बारह बजे एलआईसी कार्यालय गेट पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से नई भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनसुनी हो रही है। इस कारण आए दिन स्टाफ की कमी हो रही है। नई भर्ती नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर नंदन सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.