महोबा, दिसम्बर 15 -- महोबा, संवाददाता। बीमा कंपनी पर मनमानी केआरोप लगाते हुए किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीमा कंपनी के द्वारा किसानों की निरस्त की जा रही पॉलिसियिों की जांच कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों का आरोप है कि बिना किसानों को नोटिस दिए बीमा कंपनी पॉलसियों को निरस्त कर रही है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अघ्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए ज्ञापन में कहा कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। वन विभाग सहित नदी, तालाब और पहाड़ों की भूमि पर बीमा करा दिए गए। बीमा कंपनी के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की सांठ गांठ से नटवरलाल फर्जीवाड़ा करने में सफल हो सके। मामला सुर्खियों में आने के बाद बीमा कंपनी के...