काशीपुर, जून 3 -- काशीपुर, संवाददाता। द्वितीय एडीजे एमएसीटी की अदालत ने सड़क हादसे में एक युवती की मौत के मामले में वाहन के बीमित होने पर बीमा कंपनी को 12.79 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति देने के आदेश दिया है। बीमा कंपनी को यह रकम मृतका के आश्रित माता- पिता को 6 फीसद ब्याज की दर से देनी होगी। ग्राम रघुवाला तहसील ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी रागिब हुसैन और उसकी पत्नी नाजरा ने अपने अधिवक्ता अफसर अली खान के माध्यम से द्वितीय एडीजे एमएसीटी की अदालत में परिवाद दायर किया था। इसमें कहा कि 28 अप्रैल 2023 को वह अपनी पुत्री अक्शा नूर को लेकर मो. शहजाद के साथ उसकी बाइक से अपने घर आ रही थी। जैसे ही उनकी बाइक जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर परिणय वाटिका के पास पहुंची तभी कार के चालक ने कार को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.