रुद्रपुर, मार्च 28 -- काशीपुर l अधिकरण मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर / द्वितीय अपर जिला जज काशीपुर रितेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में बीमा कंपनी को13.29 लख रुपए बीमा प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए हैं l दिनांक 18 अप्रैल2023 को फरमान पुत्र महमूद हुसैन निवासी भट्टा कालौनी जसपुर की देहरादून हाई-वे पर धामपुर के पास सड़क दुर्घटना मे मृत्यु हो गयी थी जिसके बीमा प्रतिकर के लिये मृतक के माता-पिता व भाई की ओर से याचिका अब्दुल सलीम अधिवक्ता के माध्यम से दायर की गयी। याचिका का विचारण द्वितीय अपर जिला जज द्वारा किया l याचीगण के अधिवक्ता की ओर से मृतक के पिता मेहमूद हुसैन व मौके के चश्मदीद गवाह आसिफ हुसैन को न्यायालय में परिक्षित कराया l न्यायालय ने विपक्षी बीमा कम्पनी को 13,29,604/-रू0 मय 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दावा दायर करने की तिथि से याचीगण को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.