नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में निवासियों के बीमार पड़ने के 30 से अधिक मामले सामने आए हैं। लोगों को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत हैं। इस पर प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को सोसाइटी का निरीक्षण किया। साथ ही पानी के पीएच स्तर की जांच की। वहीं, अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) ने भी पानी के सैंपल निजी लैब में जांच के लिए भेजे हैं। एओए अध्यक्ष निशीथ चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर में पिछले कुछ दिनों से कई लोग बीमार पड़ने की शिकायत सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर कर रहे हैं। सोसाइटी के करीब 30 से अधिक लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हैं, जिसमें 15 से अधिक बच्चे हैं। अब इसकी शिकायत रविवार को प्राधिकरण से की गई। इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने सोसाइटी में पानी के टैंक की जांच की और सप्लाई किए जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.