फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद। एक बीमार रिक्शा चालक की मौत हो गयी। शहर के लालसराय में 49 वर्षीय पप्पू एक कंपनी पर रहते थे। रिक्शा चलाने का काम करते थे। रविवार की शाम उसकी जब हालत बिगड़ी तो एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। साथी संतराम ने बताया कि वह किस गांव का रहने वाला था यह तो कभी उसने जानकारी ही नहीं की। पप्पू रिक्शा चलाने का काम करते थे। बीमार थे। इसमें उनकी हालत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया था पर वह बच नहीं पाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...