हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। बीती देर रात शीतलहर के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद में बने विभिन्न रैन बसेरों एवं अलाव केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने रेलवेगंज ईस्ट में बने रैन बसेरे को देखा। वहां मौजूद लोगों से बात की। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों से वार्ता कर रैन बसेरे में मिल रहे इंतजामों के बारे में जानकारी की। यात्रियों को कंबल वितरित करते हुए अलाव व्यवस्था भी देखी। नगर पालिका परिसर में बने रैन बसेरे को देखा। यहाँ उन्होंने रुके हुए लोगों से बात चीत की। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि बीमार यात्रियों को तत्काल दवा उपलब्ध कराई जाए। साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। यहां से ...