लखनऊ, नवम्बर 17 -- यूपी के लखनऊ में सोमवार की सुबह एक मां के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई, जब वह अपने बीमार सात माह के मासूम को गोद में लेकर 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर सीएम ने उसकी पीड़ा सुनी और तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को एंबुलेंस से केजीएमयू भेजने का निर्देश दिया। योगी के आदेश के बाद चिकित्सकों की टीम ने हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। महिला लखनऊ के ऐशबाग स्थित राजेंद्र नगर की रहने वाली हैं। उसने बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं और सीमित साधनों में जीवनयापन कर रही हैं। बच्चे की गंभीर बीमारी का खर्च वहन कर पाना संभव नहीं था। उसे हृदय से संबंधित बीमारी है। उसके इलाज के लिए पैस...