बागेश्वर, सितम्बर 11 -- गरुड़। तहसील सेलकुना गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान है। बीमार व गर्भवती महिलाओं को डोली से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। जिसके लिए उनहें चार किलोमीटर पहाड़ चढ़, टूटे-फूटे रास्तों से सड़क तक पहुंचाते हैं। सेलकुना की एक महिला आनंदी देवी पत्नी हीरा बल्लभ का स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो गया। ग्रामीण चार किमी डोली में रख कर उबड़-खाबड़ रास्ते से सड़क तक पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ही आए दिन वे अपने जरुरी काम छोड़कर बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.