बोकारो, जून 13 -- भगवान जगन्नाथ स्वामी के ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर महास्नान के बाद भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले गए। इस दौरान गुरूवार से नियमित रूप से भगवान इलाज विभिन्न प्रकार के जड़ी बूटी से किया जा रहा है। भगवान के एकांतवास में चले जाने के कारण भक्तों को भगवान का दर्शन नहीं हो पाएगा। इस सबंध में जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी हिमांशु दास ने बताया कि गुरूवार से ही मंदिर के अंदर शयनकक्ष में भगवान जगन्नाथ के मुकुट की पूजा की जा रही है। इसके कारण भक्त श्रद्धालु 26 जून तक भगवान जगन्नाथ का दर्शन नहीं कर पाएंगे। 15 दिनों के बाद 26 जून गुरूवार को भगवान जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को हो पाएगा। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू इस संबंध में उत्कल सेवा समिति के सचिव डा. यू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.