बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। होली पर्व में बाहरी खोवा खपाने के लिए मिलावटखोर हर स्तर का प्रयास कर रहे हैं। पर्व के आड़ में मिलावटखोर काफी सक्रिय हो गए हैं। बाजार में मिलावटी खोवा समेत अन्य खाद्य पदार्थ को ऐसे बिक्री कर रहे जैसे वह नकली नहीं असली है। खैर, इस बार ग्राहक भी झांसा से बचने को खरीदारी करते समय काफी जांच परख रहे हैं। जिले के खोवा मंडी में मिलावटी खोवा ही बिक रहा है। कानपुर के अलावा नवाबगंज समेत अन्य जगहों से खोवा मंगवा रहे हैं। ये खोवा देखने में तो अच्छा दिखता है, लेकिन यह आपकी सेहत बिगाड़ देगा। असली खोवा की आड़ में मिलावटी खोवा खपाने का कारोबार जोरों पर है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग छापेमारी अभियान तो चला रहा, फिर भी मिलावट का यह कारोबार होली में खूब फलफूल रहा है। पिछले साल होली पर्व पर विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में कुल 32 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.