प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के बक्श का पुरवा बहोरिकपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राधेश्याम द्विवेदी उर्फ बलई काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। राधेश्याम द्विवेदी वर्ष 2000 से 2010 तक लगातार गांव के प्रधान रहे। 75 वर्षीय राधेश्याम को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार भोर में उनकी सांसें थम गईं। पूर्व प्रधान के मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में शोक फैल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...