गढ़वा, जनवरी 1 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बेलहथ गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब गुजरात मजदूरी करने गए 20 वर्षीय युवक विद्यानंद कुमार उर्फ मुन्नू का शव उसके पैतृक आवास पहुंचा। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। मुन्नू अपने परिवार का इकलौता सहारा था, जिसकी असमय मृत्यु ने एक हंसते-खेलते परिवार के भविष्य पर अंधेरा छा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश राम का पुत्र विद्यानंद गुजरात के अहमदाबाद स्थित ''प्रशांत लॉजिस्टिक कंपनी'' में सिग्नल मैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान प्लांट से गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को जैसे ही उसका शव बेलहथ गांव पहुंचा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक ने शिही देव उच्च विद्यालय, खरौंधा से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और वर्तमान में खरौंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.