मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। जिला कारागार में तैनात एक जेल वार्डर की रविवार की रात साढ़े आठ बजे मण्डलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृत जेल वार्डर जौनपुर जिले का निवासी था। वहीं जेल कर्मियों और पत्नी ने जेल अधीक्षक पर बीमार जेल वार्डर को बेहतर इलाज कराने के लिए छुट्टी न देने का आरोप लगाया है। जेल वार्डर की मौत के बाद मण्डलीय अस्पताल में बड़ी संख्या में जेल कर्मी और जेल के सिपाही जुट गए। इसको लेकर जेल कर्मियों में जेल अधीक्षक के प्रति गुस्सा दिखा। वहीं जेल अधीक्षक राजेंद्र चौधरी का कहना है कि अवकाश न देने का आरोप गलत है। हाल ही में मृत जेल वार्डर को साले की शादी में शामिल होने के लिए अवकाश दिया गया था। जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के हरन गांव निवासी आनन्द शुक्ल (40) वर्ष जेल वार्डर के पद पर जिला कारागार में तैनात थे।...