प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- कुंडा, संवाददाता। राजा भैया यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष, जनसत्तादल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रदेव पटेल कई दिनों से अस्वस्थ हैं। मामले की जानकारी होने पर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया उनके पैतृक घर अलुवामई पहुंचे। स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही परिजनों से मिले। इसके पहले राजा भैया बेती कोठी में आयोजित जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डब्बू सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी, उमाशंकर यादव, रंग बहादुर सिंह, बऊआ तिवारी, शुभम त्रिपाठी, विनोद यादव, सुमित तिवारी, प्रांजल त्रिपाठी, विनोद पटेल, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.