कन्नौज, दिसम्बर 3 -- छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कस्बा सिकंदरपुर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बीमार गौवंश को देख उसके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके साथ ही मृत गौवंशों का सही ढंग से निस्तारण कराने, केयरटेकरों को मानकों के अनुसार भूसा-दाना व चोकर दिए जाने के निर्देश दिए। गौशाला की चरई का निर्माण, लिफिटर और टैगिंग किए जाने हेतु अड़ंगा क्रय करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.