लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- पलियाकलां। 39 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल पलिया की सीमा चौकी मिर्चिया के कार्य क्षेत्र में स्थित वाइब्रेंट गांव मननगर में द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सक) डॉ. शालिनी परिहार, की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक करना और बीमार एवं संक्रमित पशुओं की निशुल्क जांच व उपचार करना था। इस अवसर पर 21 पशुपालकों के 89 पशुओं की विस्तृत चिकित्सा जांच की गई। शिविर के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) डॉ. शालिनी परिहार व उनकी टीम ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच, सामान्य रोगों की पहचान, टीकाकरण एवं परामर्श सेवाएँ प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...