अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़। जिला अस्पताल के गेट के पास मिले व्यक्ति की मौत बीमारी के चलते हुई थी। रविवार को शिनाख्त के बाद हुए पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई है। तीन दिन पहले जिला अस्पताल के गेट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त जंगलगढ़ी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र अली हसन के रूप में की। वह नशे का आदी था। पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत होना पाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। --------------- युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या अलीगढ़। बरला क्षेत्र के एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बरला के गांव मंगूपुर निवासी 18 वर्षीय शैंकी गौतम पुत्र सुनील कुमार अविवाहित थ...