गढ़वा, जनवरी 2 -- धुरकी। प्रखंड अंतर्गत टाटीदीरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य 52 वर्षीय प्यारी भुईयां की अज्ञात बीमारी से गुरुवार की मध्य रात्रि में निधन हो गया। वह पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया शगुनी राम, बीडीसी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश पासवान, भोला साह, महाजन साह, सलीम अंसारी सहित कई वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण मृतक के आवास पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...