बदायूं, जून 11 -- बदायूं, संवाददाता। बुजुर्ग महिला की मौत के बाद बेटियों ने अपने भाई और भाभी पर उत्पीड़न कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें महिला की मौत बीमारी के कारण होना पाया गया। आरोपों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शेखुपुर गांव का है। यहां की रहने वाली 60 वर्षीय शहनाज पत्नी फरीद की सोमवार रात मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका की बेटियों ने आरोप लगाया कि उनके भाई और भाभी लंबे समय से मां का उत्पीड़न कर रहे थे। बेटियों का कहना है कि मां लकवे (पैरालिसिस) की बीमारी से पीड़ित थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर खाना तक नहीं दिया जाता था और रोज़ाना खाने के लिए भी उन्हें परेशान किया जाता था। बेटियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.