उरई, फरवरी 21 -- उरई। संवाददाता महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान बताते हुए महिला चिकित्सक ने छात्राओं को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवन शैली के लिए खान-पान और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर में चौथे दिन के प्रथम सत्र में बालिका हेल्थ क्लब के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हदरुख की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रश्मि माहेश्वरी ने मेंसुरेशन हेल्थ एंड हाइजीन पर महत्वपूर्ण जानकारी स्वयं सेविकाओं को दी। डॉ रश्मि ने महिलाओं व बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान पर बालिकाओं से चर्चा की और उन्हें बताया कि भागदौड़ भरे जीवन में किस तरह का खानपान लेकर स्वयं को विभिन्न बीमा...