बांदा, फरवरी 8 -- बांदा। शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी 85वर्षीय गंधारी लाल पुत्र रूस्तम बीमारी से पीड़ित होने पर गंभीर हालत में एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसके साथ कोई भी परिजन नही थे। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। --------- छत से गिर कर युवक घायल बांदा। बबेरू कस्बा निवासी 40वर्षीय संतोष पुत्र रविकरन शनिवार की दोपहर छत में काम कर रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ------ अलग अलग सड़क हादसो में छह लोग घायल बांदा। अलग अलग थानो मे हुए सड़क हादसो में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी 32वर्षीय अनुज पुत्र प्रीतम शुक्रवार की शाम ...