बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। बीमारी से पीड़ित युवक की मौत हो गई । बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लू खेड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र शिवपूजन काफी दिनों से बीमार था। रविवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पड़ोसी साहिल ने बताया कि वह और उसका पिता काफी दिनों से बीमारी है ।घर पर दो ही लोग रहते थे। नशे के चलते वह बीमार हो गया था। ------- युवक ने जहरीला पदार्थ खाया बांदा। पन्ना जिले के धर्मपुर गांव निवासी 37 वर्षीय राम बिहारी पुत्र बाबा दीन ने रविवार की शाम घरेलू किसी बात से नाराज हो का जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...