दुमका, जून 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। असाध्य रोग से परेशान 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना रानेश्वर थाना अन्तर्गत हड़जोरिया के नारायणपुर टोला में हुई। परिजनों ने बताया कि महिला ज्योतिका महतो असाध्य रोग से परेशान थी। काफी इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को वह अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। महिला को एक बेटी है। पति शीलन महतो ने घटना की जानकारी रानेश्वर थाना की पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थानेदार बीके सिंह ने बताया कि महिला बीमारी से परेशान थी। वह आजीज होकर आत्म हत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.