गुड़गांव, नवम्बर 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। न्यू पालम विहार में किराये के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पेट और लीवर की बीमारी से परेशान था। दो महीने पहले इस कारण उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। थाना पालम विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से मध्यप्रदेश के पन्ना के गांव पिपरिया निवासी संजू अपने परिवार के साथ पिछले काफी समय से गांव चौमा में किराये के मकान में रह रह था। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पिछले कुछ समय से वह बीमार रहता था। दो महीने पहले बीमारी के चलते उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से तनाव में रहने लगा था। शनिवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। शाम छह बजे वापस लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद जब संजू ने क...