उन्नाव, फरवरी 10 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के आसीवन तरफ कादिरपुर गांव के युवक ने बीमारी से ऊबकर रविवार रात पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। परिजनों के पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आसीवन तरफ कादिरपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र हरिश्चंद्र हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव था। जिसका एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। एक सप्ताह से वह काफी तनाव में था। रविवार देर रात परिजनों के सो जाने पर वह घर से निकला और मुजफ्फरपुर सर्रा गांव निवासी बैजू तिवारी के बाग में रस्सी का फंदा बना कर पेड़ से लटक खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह परिजनों ने गायब देखा तो इधर-उधर जानकारी की। तभी किसानों ने बगीचे में शव लटकते देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर रोते बिलखते परिजन वहां पर पहुंचे और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.