बिजनौर, फरवरी 13 -- बीमारी से परेशान एक युवक ने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक तमंचा, खोखा, एक कारतूस, देसी शराब के दो पव्वे, पानी की बोतल और कुछ खाने का सामान मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव टुंगरी निवासी जसराम का 25 वर्षीय पुत्र विपिन करीब एक वर्ष से बीमार चल रहा था। जिससे वह तनाव में रहता था। गुरुवार दोपहर विपिन घर से बाइक लेकर बिजनौर से दवाई लेने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक विपिन के वापस नहीं लौटने पर परिजनों से उसे आसपास तलाश किया। तलाश के दौरान जसराम के ईख के खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विपिन की कनपटी में दायी तरफ गोली लगी हुई थी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.