मेरठ, अप्रैल 23 -- रोहटा। बीमारी से परेशान 74 साल के वृद्ध ने पूठखास गंगनहर में कूदकर जान दे दी। आसपास मौजूद युवकों ने वृद्ध को नहर में कूदते देखा तो उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। उन्हें पानी से निकालकर अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव पूठखास निवासी 74 वर्षीय मामचंद पुत्र पदम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार दोपहर बाद वह घर से निकलकर गंगनहर के पुल पर पहुंच गए। कुछ देर पुल के ऊपर रुकने के बाद फिर से वह पुल के बराबर आ गया। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते वृद्ध ने गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने शोर मचा दिया और आननफानन में मौके पर मौजूद कई युवक पानी में कूद गए और वृद्ध को नहर से बाहर निकाल लिया। बेहोशी की हालात में वृद्ध को सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.