मेरठ, जनवरी 3 -- परतापुर क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां रहने वाले 30 वर्षीय युवक मुकेश जोशी ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मुकेश जोशी मूल रूप से नैनीताल का रहने वाला था और पिछले एक महीने से रेलवे कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। वह ट्रक चालक था। काफी समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बताया गया कि उसकी किडनी और लिवर में गंभीर दिक्कत थी और इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। शुक्रवार सुबह मुकेश की बहन ज्योति अपने पति अंकित के साथ ड्यूटी पर चली गई थी। घर पर मुकेश अपनी मां गंगा देवी के साथ था। दोपहर करीब 12 बजे उसने मां को मैगी लाने के लिए दुकान भेजा। मां के बाहर जाते ही मुकेश ने घर में रखे चाकू से अपना गला रेत लिया। जब मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.