कौशाम्बी, मई 21 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज के परसरा गांव के सामने डीएफसी रेल लाइन पर एक बुजुर्ग ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। वह दवा लेने के लिए घर से निकले थे। परिजनों का कहना है कि बीमारी की वजह से वह परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। करारी के तुर्तीपुर निवासी रामस्वरूप (55) पुत्र मिर्रा कई साल से दमा के मरीज थे। मंगलवार की सुबह वह चाय-नाश्ता करने के बाद दवा लेने के लिए भरवारी गए थे। दोपहर में उनकी लाश डीएफसी रेल लाइन पर मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला। सूचना परिजनों को दी गई। मृतक के भतीजे मन्नी ने पुलिस को बताया कि वह बीमार थे। इसको लेकर तनाव में रहते थे। इसी से आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.