बिजनौर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम में एक व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। नगीना थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरदास उर्फ पटपड़ा निवासी बृजेश 42 वर्ष पुत्र रोहताश काफी समय से गुर्दे से संबंधित बीमारी से पीड़ित था। जिसके चलते वह परेशान रहता था। साथ ही कुछ समय से उसके बेटा भी बीमार था। जिस कारण उसने बृजेश ने शनिवार रात ग्राम के निकट सुभाष के बाग में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता गांव वालों को सुबह लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव पेड़ से नीचे उतार कर उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने बताया कि उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र है, जिसमें एक पुत्र की आयु दस वर्ष, जबकि दूसरे की आयु सात वर्ष है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह गुर्दे से संबंधित बीमारी से पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.