प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। काफी दिनों से बीमार चल रहा अधेड़ मंगलवार को ही इलाज कराकर घर लौटा था। बुधवार को सुबह वह घर से निकला। गांव के बाहर नहर पर पहुंचा और कूद गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो गोताखोरो को बुलाकर जाल लगवाकर खोज शुरु कराई लेकिन शाम तक कहीं सुराग नहीं लगा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव निवासी पुरुषोत्तम जायसवाल का 54 वर्षीय बेटा राम खेलावन जायसवाल काफी समय से बीमार चल रहा था। राम खेलावन का इलाज प्रयागराज में चल रहा था। बताते हैं मंगलवार को ही वह प्रयागराज से घर लौटा था। बुधवार सुबह वह घर से निकला। करीब दस बजे वह गांव के पास से निकली शारदा सहायक की जलशाखा प्रयागराज में पुल से कूद गया और पानी की तेज धारा में बह गया। अधेड़ के नहर में कूदने की खबर मिलत...