शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- यूपी के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक टीबी मरीज ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार देर रात कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के मोहरनिया रहने वाले 25 साल के अनुज कुमार के रूप में हुई है। अनुज पिछले करीब दस महीनों से टीबी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, अनुज का इलाज पहले लखनऊ में कराया गया था। इसके बाद सीतापुर से छह महीने का टीबी कोर्स चला लेकिन इसके बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। हालत लगातार बिगड़ने पर 22 जनवरी को उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया था, जहां वह टीबी वार्ड में उपचाराधीन था। बताया गया कि अनुज की पत्नी रूबी भी बीमारी से ग्रसित थी, हालांकि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा था। दंपति की दो वर्ष की एक बेटी सोना है। बीमारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.