मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीमारी से जूझ रहे सूबे के 560 पुलिस कर्मी मनचाही पोस्टिंग के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए पुलिस कर्मियों ने मुख्यालय में आवेदन भेजा है। किसी को खुद की बीमारी का इलाज कराना है तो किसी को माता-पिता और पत्नी के इलाज के लिए मनचाहे जिले में पोस्टिंग की जरूरत है। पिछली बार मनचाही पोस्टिंग के आवेदन में त्रुटि के कारण छंटनी हो जाने वाले पुलिस कर्मी भी फिर से सभी कागजातों के साथ आवेदन किया है। इसमें तिरहुत रेंज के भी 150 पुलिस कर्मियों ने आवेदन किया है। अब रेंज स्तर पर सभी आवेदनों पर विचार के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। दरभंगा में पोस्टेड राजेश्वर झा ने बीमारी के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर में पोस्टिंग के लिए आवेदन किया है। इसे मुख्यालय से मंजूरी मिली है। इसी तरह मुजफ्फरपुर में पोस्टेड एएसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.