लखीसराय, मार्च 18 -- कजरा, ए.सं.। रंगों का त्योहार होली में रंगों से उत्पन्न हुई समस्या के बाद अस्पतालों में मरीजों की लाइन बढ़ रही है। पेट दर्द,बदन दर्द,खाज खुजली, एलर्जी, सांस फूलने, खांसी जुकाम,बुखार आदि समस्याओं से परेशान लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें व्यस्त और बच्चे दोनों शामिल हैं। होली के बाद सामान्य रूप से अस्पतालों में मरीजों के भीड़ लग रही है। जानकारों का कहना है कि रंगो का दुष्प्रभाव शरीर पर पड़ने, लंबे समय तक पानी से भींगे रहने एवं दूषित पानी के प्रभाव से यह सारी समस्या उत्पन्न हुई है। चर्म रोग,आंख,नाक,कान आदि से संबंधित परेशानियां पैदा हो जाती हैः चिकित्सकों ने बताया कि त्योहारों के साथ बदलते मौसम का असर भी लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सर्दी जुकाम के चलते लोगों में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी जैसी समस्या पनप रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.