कुशीनगर, दिसम्बर 25 -- कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फर्द मुंडेरा निवासी सलमा खातून 25 पुत्री मुस्ताक ने गंभीर बीमारी व अवसाद के चलते खुदकुशी कर ली। घर के कमरे में गुरुवार को फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मथौली चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने बताया कि उक्त युवती लंबे समय से बीमार चल रही थी चौंकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी घटना गुरुवार को लगभग 10 बजे बताया जा रहा है। घटना के दौरान परिजन घर से बाहर थे। युवती घर में अकेले थी। कुछ देर परिजन घर लौटे तो लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...