दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। लहेरियासराय ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में शनिवार को आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में उप मुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यभार संभालते ही पहले सौ दिनों में प्रमंडलवार और जिलावार जनसंवाद का निर्णय लिया गया, जिससे वास्तविक फीडबैक मिल रहा है। बीमारी पुरानी है। अच्छी दवा के साथ इलाज अभी शुरू हुआ है। बीमारी ठीक होने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व मुख्यालय के सभी स्तरों के अधिकारी भी इसकी जांच यानी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। बीमारी जरूर ठीक होगा। मार्च तक बीमारी में सुधार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मार्च में अधिक समस्या वाले अंचलों में भी जनसंवाद शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संवाद भाषण देने का मंच नहीं, बल्कि जनता की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सुनने, समझने ...