जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर, संवाददाता। केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में चल रहे धर्मपरिवर्तन स्थल पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कुल 30 लोग वहां मौजूद थे, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से धार्मिक पुस्तक, ईसाई धर्म को प्रचारित करने वाले पोस्टर आदि बरामद हुए। आरोप है कि आरोपी गांव के लोगों को बुलाकर लालच देते थे। कहते थे कि ईसाई धर्म अपना लो तो तुम्हारी सभी बीमारी ठीक हो जाएगी, अन्यथा पूरा परिवार बीमारी से ग्रसित हो जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर मिली कि तरियारी गांव निवासी अजय कुमार के घर पर धर्म परिवर्तन का काम चल रहा है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए छापेमारी की। वहां पता चला कि जौनपुर के अलग अलग गांवों और आजमगढ़ के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.