हापुड़, फरवरी 9 -- थाना हाफिजपुर में तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह का बीमारी के चलते मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजन में कोहराम मच या। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। जनपद मथुरा के थाना जमुनापार के गांव हयातपुर निवासी हेड कांस्टेबल संजय सिंह दो जनवरी 2024 से जनपद के थाना हाफिजपुर में तैनात हुए थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के कारण उन्होंने आठ फरवरी 2026 से तीन दिन का अवकाश लिया था। बीमारी बढ़ने पर परिजन ने उन्हें उपचार के लिए मेरठ स्थित लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका गहन उपचार किया जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.