हापुड़, फरवरी 15 -- डायल 112 पर तैनात सिपाही प्रशांत मलिक की उत्तराखंड के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वह किडनी और लीवर की बीमारी से काफी समय से पीड़ित थे। सिपाही की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों में शोक हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुडाना थाना कोतवाली शामली, जनपद शामली निवासी प्रशांत मलिक 3 दिसंबर 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। वह लंबे समय तक सीओ सिटी के कार्यालय में तैनात रहें और इस समय डायल 112 में तैनात थे। पिछले काफी समय से वह किडनी और लीवर की बीमारी से पीड़िता थे। 22 जनवरी को वह अपने उपचार कराने के लिए 30 दिन के अवकाश पर गए थे। उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित एम्स अस्पताल में वह अपना उपचार करा रहे थे। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.