उन्नाव, जनवरी 10 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरियाबाग मोहल्ला के रहने वाले वृद्ध की शुक्रवार शाम मौत हो गई। जानकारी पर सभासद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरियाबाग मोहल्ला के रहने वाले वृद्ध नन्हा पुत्र स्व. अनंतू अकेले रहते थे। शुक्रवार दोपहर घर लौटा था। शाम को घर पर मौत होने की जानकारी मिलने पर कल्याणी मोहल्ला के सभासद सुशील तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मसवासी गांव निवासी बेटी मंजू पत्नी जगपाल ने बताया कि मेज से गिरकर मौत हो गई है। कई साल पहले पत्नी ने छोड़ दिया था, तब से अकेले ...