बागेश्वर, फरवरी 1 -- कांडा, संवाददाता। लंबी बामारी से जूझ रहे एक महिला पीआरडी जवान की मौत हो गई है। वह डेढ़ साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। दो बच्चों के साथ वह अपने मायके सुनारगांव में रह रही थी, जबकि पति लंबे समय से लापता चल रहा था। तहसील कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान कंचन वर्मा डेढ़ साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। शुक्रवार की शाम उनका निधन हो गया है। शनिवार को मायके वालों ने ही उसका अंतिम संस्कार किया। मृतका अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी को छोड़ गई है, जबकि उसका पति लंबे समय से लापता है। बच्चों को पालने की जिम्मेदारी भी अब मायके वालों पर आ गई है। उनके निधन पर ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, उप ग्राम प्रधान दीपक वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज गड़िया, डॉ. विनोद शाह, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, विधायक सुरेश गड़िया, पूर...