आरा, जनवरी 16 -- -150 लोगों की निःशुल्क जांच की गई आरा, हमारे संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन डीडीसी गुंजन सिंह की ओर से जिला परिषद परिसर में किया गया। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। बताया कि किसी भी प्रकार की बीमारी की प्रारंभिक जांच कर समय रहते प्रभावी उपचार किया जा सकता है। कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जन समाधान दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में आगंतुक एवं उनके परिजन अपनी फरियाद लेकर कार्यालय आते हैं। ऐसे में उनके लिए भी इस शिविर के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस शिविर में जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.