प्रयागराज, फरवरी 7 -- सोहबतियाबाग में गीता निकेतन के सामने शनिवार को कॉन्टिनुआ किड्स ओपीडी सेंटर का शुभारंभ हुआ। सेंटर का उद्धाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेवी राय और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. राय ने कहा कि बच्चों की देखभाल में बीमारी की शुरुआती पहचान और सही समय पर इलाज जरूरी है। सेंटर की संस्थापिका व पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पूजा कपूर ने बताया कि सेंटर में न्यूरोजिकल समस्या से संबंधित सभी तरह के इलाज व थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। शहर का यह पहला केंद्र है जहां पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, स्पीच थेरेपी, एबीए थेरेपी, क्लीनिकल साइकोलॉजी और स्पेशल एजुकेशन दिया जाता है। सेंटर में बच्चों की संपूर्ण देखभाल और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...