धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, संवाददाता पशुपालन विभाग ने जिले के मुर्गी पालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि समय पर टीकाकरण और मुर्गियों की सही देखभाल न केवल उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी है, बल्कि गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। विभाग के अनुसार टीकाकरण में लापरवाही बरतने से मुर्गियों में संक्रामक रोग तेजी से फैल सकते हैं। इसका सीधा असर उनकी सेहत और उत्पादन क्षमता पर पड़ता है। कई बार रोगग्रस्त मुर्गियों के कारण चूजों का सही विकास नहीं हो पाता, जिससे मुर्गी पालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए मुर्गियों को ताजा, संतुलित और पौष्टिक आहार देना बेहद जरूरी है। खराब या बासी चारा देने से मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ सकती हैं। इधर, बिहार में बर्ड फ्लू के मामले स...